{"_id":"134-38114","slug":"Sirmour-38114-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिनगर विद्युत पावर हाउस में उत्पादन गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिनगर विद्युत पावर हाउस में उत्पादन गिरा
Sirmour
Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। मौसम में आए परिवर्तन और नदी के गिरे जल स्तर के कारण गिरि नगर विद्युत पावर हाउस के उत्पादन निम्न स्तर पर पहुंच गया है। उत्पादन क्षमता वर्तमान में घटकर 25.5 फीसदी जा पहुंची है। गिरि नदी में पानी का बहाव कम होने के कारण दो बड़ी टरवाइन मशीनों में से मात्र एक ही चल पा रही है जिससे 24 घंटों की बजाए मात्र 20 घंटों का काम लिया जा रहा है।
चिंता की बात यह है कि 60 मेगावाट उत्पादन वाली परियोजना इस समय मात्र 18 मेगावाट उत्पादन कर रही है। पिछले 15 दिनों से यह स्थिति लगातार बनी हुई है।
उधर मौसम की इस करवट से राज्य बिजली बोर्ड को लाखों रुपए के राजस्व का सीधा घाटा हो रहा है। संभावना यह भी व्यक्त की जा रही है कि इस स्थिति के कारण आगामी कुछ दिनों में बिजली के कटो में वृद्धि की जा सकती है।
उधर इस मामले में गिरि नगर स्थित पावर हाउस के सहायक अभियंता राहुल राणा ने उत्पादन घटने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 18 मेगावाट बिजली उत्पादित की जा रही है। उन्होंने आशा जताई है कि सप्ताह भर के भीतर यदि वर्षा होती है तो उत्पादन क्षमता बढ़ जाएगी।