फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   10 लाख के जेवर और नकदी पर हाथ साफ

10 लाख के जेवर और नकदी पर हाथ साफ

Mon, 14 Jan 2013 05:31 AM IST
Sirmour
Sirmour Updated Mon, 14 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। क्षेत्र के साथ लगते खालाक्यार पंचायत के बेढ़ोण गांव में स्थित लोक निर्माण विभाग की आवासीय कालोनी में लाखों रुपयाें की चोरी के साथ नकदी तथा आभूषण चोरी किए जाने की घटना सामने आई है। चोरों ने सवा लाख की नकदी सहित करीब 10 लाख के सोने चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ किया है। शनिवार देर रात हुई चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। चोरी कालोनी में रह रहे कर्मचारियों के घरों में हुई बताई जा रही है। फिलहाल रेणुका पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेढ़ोण गांव की लोनिवि आवासीय कालोनी के कुछ कर्मचारी लोहड़ी तथा माघी त्योहार मनाने अपने घरों को गए थे। कालोनी में उक्त घरों में किसी के न होने पर चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। रेणुका थाने के एएसआई प्रकाश चंद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात ढाई बजे के करीब घटना प्रकाश में आई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग के कार्य निरीक्षक धनवीर सिंह के मकान का ताला तोड़कर शातिरों ने 8 लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवर के अलावा 87 हजार रुपयों की नगदी पर भी हाथ साफ किया है। बालक राम के घर से करीब 50 हजार रुपये नकदी एवं सोने की चेन तथा बालियां चुनाई गई हैं। लोनिवि के ही कार्य निरीक्षक लायक राम के घर से भी चोरों ने ताला तोड़कर कपड़े आदि चुरा लिए। एएसआई प्रकाश चंद ने बताया है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। चोर शीघ्र ही पुलिस के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed