{"_id":"5c91153abdec2213e54ba475","slug":"91553012026-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉट सर्किट से एयरटेल के कंट्रोल रूम में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉट सर्किट से एयरटेल के कंट्रोल रूम में आग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। बस स्टैंड के समीप लगे एयरटेल टावर के कंट्रोल रूम में मंगलवार दोपहर शॉट सर्किट की वजह से अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने टावर की केबल और अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए लेकिन, तब तक करीब एक लाख रुपये से भी अधिक कीमत के उपकरण और केबल जलकर राख हो गए थे। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब पौने एक बजे बस स्टैंड के समीप एयरटेल के कंट्रोल रूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तमाम उपकरण और केबल की वायर अपनी चपेट में ले ली। अग्निशमन विभाग के अनुसार आग में पावर केबल, लेजर केबल, सप्लाई केबल समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई है। अग्निशमन विभाग को करीब पौने एक बजे इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही एक दमकल वाहन मौके पर भेजा गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने इस पर काबू पाया। जिला अग्निशमन अधिकारी मेहर सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। आग से एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की आशंका है। विभाग के कर्मचारियों ने साथ लगती करोड़ों रुपये की संपत्ति को आग में जलने से बचा लिया है।
सिलिंडर में भड़की आग से मची अफरा-तफरी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के ग्राम किशनपुरा में एक किरायेदार परिवार की किचन में एलपीजी सिलिंडर में अचानक आग भड़क गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। किरायेदार परिवार और मकान से सभी लोग बाहर निकल गए और सूरजपुर फायर स्टेशन को घटना की सूचना दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। टीम ने रिहायशी मकान समेत करीब 10 लाख की क्षति होने से बचा ली। किशनपुरा के समीप तेजपाल सिंह के मकान में सुनीता देवी पत्नी बीर सिंह का परिवार किराये के कमरों में रहता है। मंगलवार शाम करीब 5.22 बजे अचानक सिलिंडर में आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। इसके बाद महिला ने मकान में रहने वाले सभी लोगों को बाहर निकलने को कहा। सभी लोग मकान से बाहर निकल आए। उधर, अग्निशमन केंद्र सूरजपुर पांवटा प्रभारी प्रेम चंद चौधरी ने पुष्टि की है। फायर आफिसर ने कहा कि किशनपुरा निवासी महिला सुनीता देवी पत्नी बीर सिंह से सूचना दी थी। आग से करीब एक हजार से अधिक की क्षति हुई है।