{"_id":"5bf9816bbdec2241703a501b","slug":"91543078251-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखचैनपुर में बाइक की टक्कर से भेड़पालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखचैनपुर में बाइक की टक्कर से भेड़पालक घायल
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से भेड़पालक घायल
गंभीर हालत में पीजीआई किया रेफर
दो बाइक सवार घायल, एक भेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-07 पर सुखचैनपुर के समीप एक तेजरफ्तार बाइक ने भेड़पालक और भेड़ को टक्कर मार दी। भेड़पालक की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे में दो बाइक सवार भी घायल हो गए है। ंबाइक की टक्कर से एक भेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। माजरा पुलिस टीम जांच में जुटी है। माजरा थाना पुलिस टीम ने कोलर सुखचैनपुर निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र हीरा सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उपेंद्र का कहना है कि शाम के समय बाबूराम के आवास के समीप खड़ा था। इस दौरान नाहन की तरफ से पांवटा को जा रही एक बाइक पहुंची। तेजरफ्तार से बाइक ने सुखचैनपुर निवासी चमन लाल और उसकी भेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में भेड़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल चमनलाल समेत बाइक सवार आकिब और अकांशा पुत्री श्रीधर प्रशाद निवासी विकासनगर को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल चमनलाल को उपचार के लिए नाहन अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं, आकिब और अकांशा का पांवटा अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि माजरा पुलिस टीम इस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।