{"_id":"5bf6de4ebdec2241c802e295","slug":"91542905422-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांबीधार स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा सबका मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांबीधार स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा सबका मन
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांबीधार स्कूल के होनहार सम्मानित
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। शहीद कमनाराम स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांबीधार में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि पंचायत समिति के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य कैलाश शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। अंत में मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश कश्यप ने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने स्कूल में परीक्षा भवन के लिए दस लाख, प्राथमिक पाठशाला चांबीधार को दो कमरे, मिडिल स्कूल चाखल को एक कमरा, हरिजन बस्ती शिलांजी को हैंडपंप, संपर्क सड़क डांगरा, पितली और टीर को पचास-पचास हजार रुपए, सार्वजनिक चबूतरा टिक्कर, दगौह तथा चियोग के लिए पचास पचास हजार देने की घोषणा की। इसके अलावा पैदल पुल शाट खड्ड के लिए ढाई लाख रुपये, चाखल, शिलांजी, पंचड, चायल, कटोगड़ा, बडोठ़, महिला मंडलों को पांच-पांच हजार रुपये, जबकि स्कूली बच्चों को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, अरुण ठाकुर, सोमदत्त ठाकुर, राजपाल ठाकुर, बलदेव कश्यप, जगदीश शर्मा, सुरेश ठाकुर, संतराम शर्मा, वीरेंद्र कंवर, संजीव ठाकुर, जय प्रकाश, चेतराम ठाकुर, पंचायत प्रधान कृष्णा देवी, संजीव कुमार, किसान मोर्चा के नारायण दत्त शर्मा, कपूर सिंह, रमेश कुमार, इंद्रा देवी प्रधान एसएमसी, कुलदीप शर्मा, रविंद्र वर्मा, विद्यानंद, सुरेंद्र शर्मा, तहसीलदार राजगढ़ विवेक नेगी, खंड विकास अधिकारी केडी कश्यप, बीआरसीसी प्रेम चौहान, बीआरसी ईश्वर दत्त, बीपीईओ चेतराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।