फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   लोक सभा चुनाव पर भाजपा ने बनाई रणनीति

लोक सभा चुनाव पर भाजपा ने बनाई रणनीति

Tue, 04 Sep 2018 10:14 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव पर भाजपा ने बनाई रणनीति
नाहन में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। आगामी वर्ष लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला भाजपा की विशेष बैठक हिंदू आश्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें विशेष रूप से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त सांसद लोकसभा वीरेंद्र कश्यप, जिला के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी, विधायक सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव भंडारी, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला पालक रतनपाल बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
विज्ञापन

बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए अभी से बूथ स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया। जिला प्रभारी डॉ. सहजल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता फील्ड में जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य के 22 लाख से अधिक लोग सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक ले जाना होगा, तभी आगामी लोकसभा चुनाव में चारों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया जा सकता है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को रोकना होगा। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि जिला सिरमौर में भाजपा पार्टी एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभरी है । अतीत में सिरमौर को कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले किले को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ध्वस्त कर दिया है। लोकसभा में भी यह जीत बरकरार रखनी होगी। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त दिलवाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी और जिला के सभी बूथ स्तर पर जाकर विशेष बैठकों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष नाहन दीन दयाल वर्मा, प्रतिभा कौशिक, राकेश गर्ग, कविता चौहान, ओपी सैनी सहित जिले के पांचों भाजपा मंडलों से आए अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed