फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डेंगू से निपटने के सभी इंतजाम पूरे : एडीसी

डेंगू से निपटने के सभी इंतजाम पूरे : एडीसी

Thu, 19 Jul 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
डेंगू से निपटने के सभी इंतजाम पूरे : एडीसी
नाहन में डेंगू से निपटने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते अतिरिक्त उपायुक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में डेंगू से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। जिले के सभी अस्पतालों में डेंगू से संबंधित जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी ने उपायुक्त सभागार में आयोजित डेंगू से संबंधित विषय पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि डेंगू एक वायरल बीमारी है जो एडीस नामक मच्छर के काटने से होती है। उन्होंने सभी शहरवासियों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों में सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। घर के आसपास घास और झाड़ियां न उगने दें। इसके अलावा पानी भी एकत्रित न होने दें। डेंगू का मच्छर एक जगह इकट्ठे हुए साफ पानी में पनपता है। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों में बच्चों को पूरी बाजू-कमीज और पेंट पहनना सुनिश्चित करें। इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा डेंगू के बारे में जानकारी देने के साथ ही डेंगू के बचाव के बारे में भी जानकारी मुहैया करवाई। इस अवसर पर एसडीएम राजगढ़, बीडीओ नाहन तथा सभी स्वास्थ्य खंडों के बीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed