{"_id":"5b3e28aa4f1c1b92468b4c25","slug":"91530800298-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगीनंद में एनएच पर पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगीनंद में एनएच पर पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं
Updated Thu, 05 Jul 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकासी नालियां बंद, घरों में पानी घुसने का खतरा
मोगीनंद में एनएच पर पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-देहरादून राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 पर मोगीनंद इलाके में पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने से बरसात में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दूसरी ओर सड़क के साथ रिहायशी इलाके में भी घरों के भीतर बरसाती पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है। मोगीनंद में सड़क के साथ बनी एनएच प्रशासन की नालियां पूरी तरह मिट्टी से लबालब भरी हैं। इसकी वजह से बरसात का पानी सड़क से ऊपर बहकर दूसरी ओर बने घरों की तरफ से निकल रहा है। जबकि, दो माह पहले ही एनएच प्रशासन ने लाखों रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण किया है लेकिन, पानी पुलिया के नीचे से निकलने की बजाय ऊपर से बह रहा है। इससे दोपहिया वाहन चालकों समेत पैदल चलने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय ग्रामीण संजय, हेमंत, सुनील, पदम सिंह और रोहन आदि ने बताया कि पुलिया के साथ बनी ड्रेन बहुत छोटी है, जो एक या दो घंटे की लगातार बरसात के पानी के बहाव से भर जाती है। पानी सड़क के ऊपर नाले की तरह बहने लगता है। नालियों की सफाई भी दो साल से नहीं की गई है। इस कारण ड्रेन में मिट्टी भर गई है। उधर, एनएच विभाग के सहायक अभियंता निर्मल सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर पुलिया बनी है, वहां ड्रेन को चौड़ा करने के लिए प्राक्कलन और डैमेज रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिससे पानी निकासी को सही ढंग से सुचारु किया जा सके। साथ ही ड्रेन की सफाई शीघ्र करवा दी जाएगी।