फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष समेत सदस्यों के पद खाली

जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष समेत सदस्यों के पद खाली

Fri, 22 Jun 2018 08:16 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष समेत सदस्यों के पद खाली

विज्ञापन
जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष समेत सदस्यों के पद खाली
लंबित मामलों की बढ़ रही फेहरिस्त, 500 तक पहुंची संख्या
जिला बार एसोसिएशन की बैठक में पदों को भरने की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष सहित सदस्यों के पद रिक्त होने के कारण जिला सिरमौर में लंबित मामलों की फेहरिस्त लगातार बढ़ रही है। बीते 31 मार्च को फोरम अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति के बाद से यह पद रिक्त चल रहा है। इसके अलावा फोरम के दो अन्य सदस्यों के पद भी खाली हैं। ऐसे में कोरम न होने के कारण अभी तक उपभोक्ता फोरम की कोई बैठक नहीं हो पाई है।
इसको लेकर शुक्रवार को नाहन में जिला बार एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य मोहर सिंह ने भाग लिया। फोरम सदस्य मोहर सिंह और बार सदस्यों के साथ हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए। बैठक में प्रदेश सरकार से उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष व सदस्यों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई गई। साथ ही नाहन में उपभोक्ता फोरम की दो दिन लगने वाली अदालत का समय बढ़ाकर चार दिन करने की सिफारिश भी की गई है ताकि लोगों के लंबित मामलों को जल्द निपटाया जा सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर फोरम के सदस्य मोहर सिंह ने शिकायतकर्ता और प्रतिवादी से सहयोग की अपील की। साथ ही फोरम की सुनवाई के दौरान अनावश्यक तिथियां न लेने का आग्रह भी किया। जिला सिरमौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने फोरम को बार एसोसिएशन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गत वर्ष उपभोक्ता फोरम को कोई भी सदस्य सरकार की ओर से नियुक्त नहीं किया गया। ऐसे में कोरम पूरा न होने के कारण फोरम की बैठक नहीं हो पाई और सुनवाई के लंबित मामलों की संख्या भी 500 के आसपास पहुंच गई है। उन्होंने जल्द ही फोरम के अध्यक्ष सहित अन्य रिक्त सदस्यों के पदों को भरने की मांग सरकार से की। इस मौके पर अधिवक्ता वीरेंद्र पाल शर्मा, मुकुल गर्ग, अमित अत्री आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
-----हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed