{"_id":"5b1a94c94f1c1bb06e8b6ecd","slug":"91528468681-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में 21","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में 21
Updated Fri, 08 Jun 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरमौर में 2186 पेंशन के नए मामले स्वीकृत
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी 1300 रुपये पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर में 28 हजार 468 पात्र वृद्ध, विधवाओं और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 33 करोड़ रुपये की राशि दी जा रही है। जिला में चालू वित्त वर्ष के दौरान सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों पर 41 करोड़ की राशि भी खर्च की जा रही है।
यह जानकारी उपायुक्त कार्यालय में जिला कल्याण समिति की बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष में करीब 2186 नई पेंशन के मामले स्वीकृत हुए हैं। जबकि बीते वर्ष के दौरान जिला में सामाजिक कल्याण कार्यों पर केवल 27 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी, जिसमें से एक करोड़ 20 लाख रुपये की राशि 92 गरीब परिवारों को बतौर अनुदान अपना मकान बनाने के लिए दी गई।
प्रदेश सरकार द्वारा पहली अप्रैल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 750 रुपये भी कर दिया गया है। जबकि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अब 1300 रुपये पेंशन मिलेगी। इस मौके पर पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, शिलाई के विधायक हर्षवर्धन सिंह चौहान, रेणुका के विधायक विनय कुमार, डीसी ललित जैन और एसडीएम विवेक शर्मा भी उपस्थित थे। इससे पहले जिला कल्याण विभाग की ओर से विवेक अरोड़ा ने विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
-------
---हितेश