{"_id":"5ad75a2a4f1c1be2798b4f49","slug":"91524062762-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाधी की छह सड़कों पर खर्च होंगे 16 करोड़ : कंवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाधी की छह सड़कों पर खर्च होंगे 16 करोड़ : कंवर
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
road shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
सिरमौर जिला के शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के लाधी क्षेत्र की छह सड़कों के निर्माण पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 16 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को शिलाई के समीप कोटी बौंच में तीन दिवसीय बैसाखी मेले के समापन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि स्वीकृत छह सड़कों में तीन करोड़ की राशि गुमराह से बौंच सड़क के लिए, दो करोड़ बौंच से कोटी सड़क, तीन करोड़ की राशि लानी से बोराड़, डेढ़ करोड़ किनू से कुलांह, चार करोड़ की अंबोटा से खड़कांह और अढ़ाई करोड़ की राशि नाया से पंजोड़ सड़क के लिए स्वीकृत की गई है। इन सड़कों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मेले की प्राचीन गरिमा को बनाए रखना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति व सभ्यता का बोध हो सके। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री ने कोटी गांव के बालधार में नेचर पार्क के लिए पांच लाख, बौंच गांव में साझा आंगन के निर्माण के लिए पांच लाख तथा मेला समिति को 25 हजार की राशि प्रदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन
मेला समिति के प्रधान दलीप सिंगटा, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, रमेश सिंगटा, सुरेंद्र राणा ने भी अपने विचार रखे।