{"_id":"5a689a804f1c1b7c268b61df","slug":"91516804736-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्फबारी से सिरमौर में बढ़ी ठंडक, मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र्फबारी से सिरमौर में बढ़ी ठंडक, मौसम हुआ सुहावना
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
snowfall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/नौहराधार (सिरमौर)।
पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में बारिश की रिमझिम फुहारों के बाद जिला सिरमौर शीतलहर की चपेट में आ गया गया है। मंगलवार देर शाम तक जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश व बर्फबारी के बाद बुधवार को मौसम काफी सुहावना हो गया।
बारिश के बाद निचले क्षेत्रों के लोगों ने गहरी धुंध व पाले से राहत की सांस ली। बुधवार को सिरमौर में दिनभर धूप खिली रही। बारिश से बढ़ी ठंड से निजात पाने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग धूप सेंकते नजर आए। पिछले लंबे समय से सूखे का सामना करने रहे किसानों व बागवानों को बारिश व बर्फबारी ने राहत दी है। बुधवार को मौसम साफ होते ही जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में लोग अपने-अपने घरों से बर्फ का दीदार करने बाहर निकले और धूप का आनंद लिया। नौहराधार व हरिपुरधार में इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ है।
जिला के सबसे ऊंची चोटी पर्वत श्रृंखला चूड़धार में करीब दो फुट बर्फ गिरी। जबकि नौहराधार, हरिपुरधार, चांदपुर, गत्ताधार आदि इलाकों में तीन से चार इंच का हिमपात दर्ज किया गया। हालांकि, कहीं-कहीं आधा फुट बर्फ भी गिरी। बारिश और बर्फबारी के बाद किसानों, बागबानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। उधर, बागबानी व कृषि विशेषज्ञ की मानें तो यह बारिश व बर्फबारी लहसुन, प्याज व गेहूं की फसल व बागबानी के लिए संजीवनी साबित होगी।
विज्ञापन
बाक्स--
आधा दर्जन के करीब मार्ग रहे बंद
बारिश से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आधा दर्जन के करीब मार्ग बंद रहे। बुधवार को संगड़ाह-हरिपुरधार के डलयाणू के समीप बंद रहा। इसके अलावा टौंडा मार्ग, हरिपुरधार-कुपवी व अन्य संपर्क मार्गों पर यातायात ठप रहा। इसके अलावा सोलन-मीनस मार्ग को दोपहर 12 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।
---------