{"_id":"5a4f8f194f1c1b4a198b4ee5","slug":"91515163417-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित जैन संभालेंगे उपायुक्त सिरमौर की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललित जैन संभालेंगे उपायुक्त सिरमौर की कुर्सी
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
ललित जैन सिरमौर के नए उपायुक्त होंगे। सूचना प्रौद्योगिकी के निदेशक रहे ललित जैन अब सिरमौर में उपायुक्त की कुर्सी संभालेंगे। सिरमौर के उपायुक्त रहे बीसी बडालिया के ट्रांसपोर्ट के निदेशक पद पर स्थानांतरण के बाद सरकार ने आईएएस अधिकारी ललित जैन को उपायुक्त सिरमौर के पद पर नियुक्ति दी है। नए उपायुक्त से सिरमौर के लोगों को काफी उम्मीदें रहेंगी।
जिला मुख्यालय नाहन में पार्किंग की समस्या से निपटना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा पांवटा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियां किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हैं। पांवटा इलाके में पिछले लंबे समय से आपराधिक ग्राफ बढ़ा है। निरंतर बढ़ रही चोरियों व डकैती के साथ-साथ बढ़ते नशे के कारोबार व अन्य आपराधिक मामलों से सिरमौर की जनता दहशत में हैं। नाहन में आज तक पार्किंग का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। जिला मुख्यालय नाहन में वाहनों की रेलमपेल लगातार बढ़ रही है। इसके मुकाबले पार्किंग स्थल काफी छोटे पड़ गए हैं।
जिला की कई सड़कें खस्ताहाल स्थिति में हैं। विभागों व लोगों के बीच सामंजस्य बिठाना भी बड़ी चुनौती होगी। नाहन शहर पिछले काफी वर्षों से पानी की समस्या झेल रहा है। हालांकि, शहर के लिए तीसरी पेयजल योजना का निर्माण कार्य जारी है लेकिन इस कार्य में प्रगति लाना भी नए उपायुक्त पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
जिला सिरमौर के विभिन्न विभागों में लंबे अरसे से सैकड़ों पद रिक्त चल रहे हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों के कई पद रिक्त होने से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा व स्वास्थ्य महकमे में खाली पड़े शिक्षकों व डाक्टरों के पदों से बच्चों के साथ ग्रामीण भी काफी परेशान हैं। वहीं राजस्व विभाग में भी कई पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को राजस्व कामकाज निपटाने मुश्किल हो रहे हैं। लिहाजा, सिरमौरवासियों को नए उपायुक्त से व्यवस्थाओं में सुधार लाने व विभागीय समस्याओं से छुटकारा दिलाने की उम्मीदें हैं।