{"_id":"5a44e4204f1c1b4e718bbb40","slug":"91514464288-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने जरूरतमंदों की सहायता को बढ़ाए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने जरूरतमंदों की सहायता को बढ़ाए हाथ
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने गरीबों को कपड़े किए दान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं ने सामाजिक सरोकार की ओर कदम बढ़ाया है। गरीबों को ठंड से ठिठुरते देख इन युवाओं ने उन्हें गर्म वस्त्र देने का बीड़ा उठाया है। छात्रों राम मूर्ति, दिनेश, वासू, गौरव, नवीन, शिवम, पुनित ने वीरवार को बस अड्डे में गरीब लोगों को पुराने कपड़े दिए।
युवाओं ने बताया कि वह आस-पास के क्षेत्रों से नाहन में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। इस दौरान उनकी नजर अकसर ठंड से ठिठुरते कुछ लोगों पर पड़ जाती थी। उन्हें देखकर उनके मन में टीस ही उभर आती थी। फिर एक दिन उन्होंने फैसला लिया कि वे पुराने वस्त्र जो कि सही दशा में हैं इन लोगों को दान करेंगे ताकि वह इसका उपयोग कर सकें।
विज्ञापन
युवाओं ने बताया कि उन्होंने वीरवार को नाहन बस अड्डे पर जिस जरूरतमंद को ठंड से ठिठुरते देखा उसे वस्त्र भेंट किए। युवाओं ने शहर के लोगों से अपील की कि वे भी अपने पुराने वस्त्र जिसे वह उपयोग में नहीं ला रहे हैं। उन्हें जरूरतमंद लोगों को दान करें ताकि उनका उपयोग हो सके।
विज्ञापन