फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चुनाव करवाने वाले खुद रहे मतदान से वंचित

चुनाव करवाने वाले खुद रहे मतदान से वंचित

Wed, 13 Dec 2017 09:25 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
चुनाव करवाने वाले खुद रहे मतदान से वंचित

विज्ञापन
चुनाव करवाने वाले खुद रहे मतदान से वंचित
पोस्टल बैलेट पेपर नहीं मिलने से मतदान नहीं कर पाए तीन शिक्षक
तीनों अध्यापक चुनावी ड्यूटी पर उप मंडल संगड़ाह में रहे तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
विधानसभा चुनाव करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले तीन शिक्षक स्वयं मतदान से वंचित रहे गए। शिक्षकों को आज तक पोस्ट बैलेट पेपर ही नहीं मिल पाए जिस वजह से वह मतदान नहीं कर पाए। शिक्षकों ने पांवटा एसडीएम को इसकी लिखित शिकायत की है। यह चूक किस स्तर पर हुई, एडीएम ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
पांवटा विस क्षेत्र के ग्राम बायंकुआ निवासी जेबीटी अध्यापक सुमेर चंद का कहना है कि विधानसभा चुनावी ड्यूटी पर रहे। उप मंडल संगड़ाह में दो चुनावी प्रशिक्षण भी प्राप्त किए। 1 नवंबर 2017 को पोस्टल बैलेट पेपर के लिए निवेदन किया था लेकिन आज दिन तक बैलेट पेपर नहीं मिल सका जिससे मतदान करने से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

अध्यापक ने बुधवार को लिखित शिकायत एसडीएम पांवटा को सौंप दी है जिसमें शीघ्र पोस्टल बैलेट पेपर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। जेबीटी अध्यापक ने कहा कि पांवटा से ही इस तरह के तीन मामले हैं जिनकी चुनावी ड्यूटी संगड़ाह उप मंडल में लगी थी। पीटीएफ पांवटा इकाई के प्रधान पूरन तोमर ने कहा कि कुछ अध्यापकों की ड्यूटी चुनाव में संगड़ाह उप मंडल में लगी थी। पांवटा क्षेत्र के तीन अध्यापकों ने चुनावी प्रशिक्षण प्राप्त किए। सितंबर प्रथम सप्ताह में मतदान करने के लिए पोस्टल बैलेट पेपर प्रदान करने का निवेदन भी किया है लेकिन अब तक इन अध्यापकों को बैलेट पेपर नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अध्यापकों ने एसडीएम पांवटा को लिखित शिकायत सौंपी है। प्रधान का कहना है कि विधानसभा चुनाव करवाने वाले कुछ अध्यापकों को खुद मतदान से वंचित रहना पड़ रहा है। किस स्तर पर कोताही बरती गई है, इसका पता लगना जरूरी है।

उधर, एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। एसडीएम ने कहा कि फार्म-12 चुनावी ड्यूटी सर्टिफिकेट(ईडीसी) प्राप्त करने की 6 नवंबर शाम 5 बजे तक का समय था। शिकायत मिलने पर छानबीन हुई जिसमें पता चला कि संगड़ाह उप मंडल में तैनात पांवटा के 3 अध्यापकों को डाक से 7 तारीख को फार्म पहुंचा। इसके चलते 3 अध्यापकों को मतदान के लिए बैलेट पेपर नहीं मिल सके।
--------------
सुरेश तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed