{"_id":"5a08521d4f1c1b65548bca34","slug":"91510494749-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर से शिलाई अस्पताल तक नहीं बनी सड़क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर से शिलाई अस्पताल तक नहीं बनी सड़क
Updated Sun, 12 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव मंदिर से शिलाई अस्पताल तक नहीं बनी सड़क
डेढ़ दशक में भी आधा किमी सड़क नहीं बन पाई
लाखों रुपये खर्चने के बाद भी हालत तस की तस
सड़क का कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाएगा : गोपाल मिंटा
अमर उजला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई में शिव मंदिर से शिलाई अस्पताल तक निर्माणाधीन संपर्क मार्ग डेढ़ दशक से अपने पूरा होने की आस ताक रहा है। हैरत की बात यह है कि इस संपर्क मार्ग की लंबाई मात्र आधा किलोमीटर है। इस पर यह कि पंचायत इसके निर्माण कार्य पर अब तक लाखों रुपये खर्च भी कर चुकी है लेकिन संपर्क मार्ग अब तक पूरा नहीं हो पाया।
बता दें कि शिलाई में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए शिलाई पंचायत ने वर्ष 2002 की ग्राम सभा में इस मार्ग को बनाने का प्रस्ताव पारित किया था। इस बंदोबस्ती सड़क की राजस्व विभाग से निशानदेही कर सड़क के निशान भी ले लिए गए थे। इस दौरान इसमें किसी भी व्यक्ति की निजी भूमि नहीं आ रही थी। ऐसे में इसके निर्माण में कैसे इतना लंबा समय लग रहा है। यह लोगों के लिए हैरानी का कारण बना हुआ है।
पूर्व उपप्रधान एनसी शर्मा, वार्ड सदस्य रूकमणी देवी, मालो देवी, सोभा राम ने बताया कि वर्ष 2003 में इस सड़क के निर्माण के लिए विकास खंड से 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। उनके कार्यकाल के बाद इस सड़क के निर्माण के लिए 5 लाख की स्वीकृति मिली तो लोगों को आस थी कि बाई पास सड़क बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी लेकिन कई गुना राशि खर्च करने के बाद भी सड़क का कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
उधर, ग्राम पंचायत के सचिव गोपाल मिंटा ने बताया कि सड़क का कार्य जल्द पूरा करवाया जाएगा।
---तन्हा