फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एक घंटा होए गोआ, मशीन न चालरी

एक घंटा होए गोआ, मशीन न चालरी

Thu, 09 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
एक घंटा होए गोआ, मशीन न चालरी
लाइव स्टोरी
विज्ञापन

.....
एक घंटा होए गोआ, मशीन न चालरी
नाहन के विक्रम कैसल मतदान केंद्र में ईवीएम में खराबी, दो घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान
मिडल स्कूल चौगान में स्वयंसेवियों ने वोटरों को पिलाया पानी
कुछ को वीवीपैट की नहीं जानकारी, बटन दबाया और निकल आए बाहर

संजय भारद्वाज
नाहन (सिरमौर)। दिन: वीरवार। स्थान : विक्रम कैसल नाहन। समय: सुबह 8:30 बजे। मतदान केंद्र के बाहर महिला और पुरुष मतदाताओं की लंबी लाइन। ईवीएम मशीन में आई तकनीकी खराबी की वजह से यहां करीब दो घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। लेकिन, लोग फिर भी लाइन में डटे रहे। मतदान को पहुंचे एक युवक ने दूसरे से पूछा-लाइन बोड़ी लांबी ओसो (अर्थात बड़ी लंबी लाइन लगी है)। दूसरे ने फटाक से कहा- एक घंटा होए गोआ, मशीन न चालरी यानि एक घंटा हो गया है मशीन नहीं चल रही।
मतदान को लेकर जिले में उत्साह की स्थिति रही। सुबह आठ बजे से पहले ही मतदान केंद्रों में भीड़ उमड़ गई थी। एसएफडीए हॉल के समीप सुबह आठ बजे तक लाइन गेट तक पहुंच गई थी। जबकि कैंट स्कूल में सुबह से शाम तक लाइन ही छोटी नहीं हो पाई। जोश के साथ मतदान को पहुंचे मतदाताओं ने अपनी-अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट दिया। जिलेभर में युवा, महिला, पुरुष और बुजुर्गों ने लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहुति डाली। कई पोलिंग बूथों पर मतदान देरी से होने के कारण लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। सतौन के पम्ता पोलिंग बूथ में भी करीब दो घंटे तक मतदान नहीं हो पाया। कुछ लाइन में इंतजार करते रहे तो कुछ मतदान केंद्र के बाहर मैदान में बैठकर धूप का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

समय: दोपहर 12:30 बजे। स्थान : डाइट। यह आदर्श मतदान केंद्र है। मतदाताओं की भीड़ जुटी है। मतदाताओं के लिए कुर्सियों का इंतजाम तो है, लेकिन बैठने वाला कोई नहीं। मिडल स्कूल चौगान में लंबी लाइन है। बुजुर्ग कुर्सियों पर बैठे हैं और एक स्वयंसेवी उन्हें पानी लेकर जाता है। कहता है-लो सर पानी पी लो। बुजुर्ग पानी पीकर धन्यवाद कहता है। मतदान की नई व्यवस्था वीपीपैट के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं थी। कमेटी दफ्तर के मतदान केंद्र में मतदान कर लौटी रंजना ने बताया कि उन्होंने बटन दबाया और बाहर आ गईं। स्लिप निकली या नहीं उन्होंने देखा ही नहीं। अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने ईवीएम का बटन दबाने के बाद वीपीपैट में स्लिप देखी। जो बटन उन्होंने दबाया था वहीं स्लिप बाहर निकली। यह नई व्यवस्था गजब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed