{"_id":"6b0594dbafc19ba67e059b2a","slug":"sikh-youth-performed-spectacular-feats-during-the-nagar-kirtan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-194998-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नगर कीर्तन में सिख युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नगर कीर्तन में सिख युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
विज्ञापन
नाहन में नगर कीर्तन के दौरान करतब दिखाते सिख युवा। संवाद
सचित्र-
नगर कीर्तन में सिख युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
नाहन में पंज प्यारों की अगुवाई में निकला भव्य नगर कीर्तन
नाहन में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव मंगलवार को जिला मुख्यालय नाहन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और साध संगत की ओर से आयोजित पर्व पर सुबह कीर्तन समागम हुआ। इससे पहले गुरुद्वारा परिसर में चल रहे श्री अखंड साहिब के पाठ का समापन किया गया।
श्री गुरुद्वारा साहिब नाहन में स्थानीय जत्थेदारों सहित बाहर से आए रागी जत्थों ने गुरुबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में आयोजित विशाल लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया।
शाम को पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान सिख युवाओं ने गतका के हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। उनके प्रदर्शन को देखने के लिए मार्गों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस गुरुद्वारा परिसर पहुंचा। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय साध संगत ने जोड़ा सेवा, बर्तन सेवा और सफाई सेवा में भी योगदान दिया।