{"_id":"594416de4f1c1b603d8b474e","slug":"91497634526-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से धक्का देकर बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से धक्का देकर बुजुर्ग की हत्या
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सदर थाना के अंतर्गत हरियाणा की सीमा पर बद्री व मंतरा देवी के पास पहाड़ी से धक्का देकर एक बुजुर्ग की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसपी सौम्या सांबशिवन ने इसकी पुष्टि की है। मृतक की पहचान हरियाणा के रणजीतपुर के 75 वर्षीय संतराम के रूप में हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरमौर के अंतर्गत मातर भेड़ा और हरिपुर खोल पंचायत के पास बद्री व मंतरा देवी के समीप खड्ड में एक शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला संदिग्ध होने पर इसकी सूचना एसपी को दी गई। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यहां बड़े वाहन भी नहीं जा सकते थे। बावजूद इसके एसपी सौम्या सांबशिवन, एएसपी विनोद धीमान और मोनिका के साथ बाइक से मौके पर जाकर कुछ साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र सुनसान है। यहां मोबाइल के सिग्नल भी गायब रहते हैं। मामले को हत्या से जोड़कर देखने की वजह यह भी है कि बुजुर्ग इतने दुर्गम क्षेत्र में खुद नहीं आया होगा। जबकि बुजुर्ग की उम्र भी 75 वर्ष के आसपास है। एसपी ने बताया कि मृतक के पांव में एक जूता था, जबकि दूसरा जूता निकला हुआ था। मौके का मुआयना करने पर मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि बुजुर्ग को धक्का देकर नीचे फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई। मृतक की पहचान संत राम निवासी रणजीतपुर (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।