{"_id":"6561fb5870013e59c9002a0c","slug":"90-people-health-checkup-done-in-saranha-nahan-news-c-177-1-ssml1027-13398-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सराहां में 90 मरीजों का चिकित्सकों ने जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सराहां में 90 मरीजों का चिकित्सकों ने जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन
सराहां में 90 मरीजों का चिकित्सकों ने जांचा स्वास्थ्य
सराहां (सिरमौर)। नागरिक चिकित्सालय सराहां में आयुष्मान भव कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 90 ग्रामीणों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शिविर में डॉ. अनिल स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. अनिकेता मेडिसिन विशेषज्ञ उपस्थित रहे। खंड चिकित्सा अधिकारी पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं। इस शिविर में मेडिसिन विभाग के 33 मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाइयां भी दी गईं। 15 महिला रोगियों की स्त्री रोग विशेषज्ञ ने जांच की। जांच के दौरान 17 लोगों को उच्च रक्त चाप और 16 लोगों को मधुमेह रोग पाया गया। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थान को रेफर किया गया।