{"_id":"65537ccf5e530a09c604ce89","slug":"9-new-case-found-in-sirmaur-on-tuesday-nahan-news-c-177-1-ssml1027-12684-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डेंगू के फिर मिले 9 और मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डेंगू के फिर मिले 9 और मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के फिर मिले 9 और मामले
नाहन (सिरमौर)। जिले में मंगलवार को डेंगू के 9 और मरीज मिले। इसके साथ सिरमौर में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 988 पहुंच गया है। राहत की बात ये है कि पिछले तीन दिन से जिले में स्क्रब टायफस का कोई मामला नहीं आया है। अबतक जिले में ऐसे मरीजों के 351 मामले आ चुके हैं। वहीं डेंगू के मामलों में भी अब कमी देखने को मिल रही है। पिछले तीन माह के बीच जिले में डेंगू ने भारी कहर मचाया। अब ठंड बढ़ने से डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है।
सीएमओ डाॅ. अजय पाठक ने बताया कि डेंगू के मामलों में अब काफी गिरावट आ रही है। कुछ दिन में डेंगू का मच्छर खत्म हो जाएगा। अब जिले में ठंड का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। फिर भी लोग डेंगू से सावधान रहें। अपने आसपास के क्षेत्रों की सफाई रखें। कहीं भी पानी खड़ा न रहने दें।