फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रेणुका विस क्षेत्र में बढ़ी मतदाताओं की संख्या

रेणुका विस क्षेत्र में बढ़ी मतदाताओं की संख्या

Fri, 26 Apr 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
रेणुका विस क्षेत्र में बढ़ी मतदाताओं की संख्या
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका विस क्षेत्र में पांच साल के दौरान मतदाताओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इस साल 70364 मतदाता रेणुका विस क्षेत्र के 123 मतदान केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पिछले पांच साल की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 9443 की वृद्धि हुई है। पांच साल पहले मतदाताओं की संख्या 60921 थी जो अब बढ़कर 70364 पर पहुंच गई। इनमें से 36262 पुरुष और 34102 महिलाएं शामिल हैं। सौ साल से अधिक आयु के भी छह मतदाता अपना मत डालेंगे। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष शतकवीर हैं। इसके अलावा 57 दिव्यांग भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन्हें संबंधित मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बाकायदा रैंप और व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी। रेणुका विधानसभा क्षेत्र में शामिल 596 सैनिकों का मतदान बैलेट पेपर पर कराया जाएगा। सैनिकों की संख्या में भी 104 का इजाफा हुआ है। पांच साल पहले सैनिकों का आंकड़ा 492 था। 123 में से 120 मतदान केंद्रों पर मोबाइल सिग्नल और कनेक्टिविटी की पूरी व्यवस्था है। तीन मतदान केंद्रों में दगयोण, भवाई भलीच और बांदल बिना मोबाइल सिग्नल के होंगे। यहां पर मोबाइल सिग्नल संबंधी वैकल्पिक संसाधन जुटाए जाएंगे। शेष सभी मतदान केंद्र संपूर्ण सुविधाओं से लैस हैं। यहां बिजली-पानी और भवन की व्यवस्था है। सहायक निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि 19 मई को होने वाले मतदान में अभी तीन सप्ताह का समय शेष हैं। तब तक तमाम व्यवस्थाओं को पूरा कर शांतिपूर्वक तरीके से मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

15 मतदान केंद्रों पर तैनात रहेगा सुरक्षा बल
रेणुका विधानसभा क्षेत्र के 123 में से 15 मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। 15 में से 12 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और तीन मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में आंका गया है, जहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। संवेदनशील मतदान केंद्रों में घंडूरी, लानाचेता, सियूं, खरोटियों, अंधेरी, रजाना, कोटीधिमान, गनोग, संगड़ाह-एक, पराड़ा, महिपुर और ददाहू एक मतदान केंद्र शामिल हैं। जबकि, अति संवेदनशील में खालाक्यार, गत्ता मंढ़वाच और बेचड़ का बाग मतदान केंद्र शामिल हैं। यहां अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात रहेंगी। डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने बताया कि संवेदन और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान के लिए रिजर्व बटालियन के साथ सैनिक और अर्धसैनिक बलों की मदद ली जाएगी। टीमों के शीघ्र ही रेणुका पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed