फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हर रोज लग रहे बिजली कटों ने बढ़ाई दुश्वारियां

हर रोज लग रहे बिजली कटों ने बढ़ाई दुश्वारियां

Wed, 03 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
हर रोज लग रहे बिजली कटों ने बढ़ाई दुश्वारियां
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में बिजली की आंखमिचौनी ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। दिन में कई कई बार बत्ती गुल हो रही है। इससे नाहन शहर के 13 वार्डों की करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। रोजाना लगने वाले कटों से बैंक, इलेक्ट्रानिक कारोबारी, सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज निपटाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। लोगों का आरोप है कि बिजली बोर्ड एक ओर मरम्मत के नाम पर एक दिन बिजली बंद रखता है। उसके बाद भी रोज अघोषित कट लगाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। बिना किसी सूचना के लगाए जा रहे बिजली कटों की वजह से उनके जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिजली बोर्ड ने मरम्मत के नाम पर सितंबर के अंतिम सप्ताह पूरा दिन बिजली बंद रखी। उसके बाद से लगातार दिन में कई बार बिजली जा रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है। उधर, बोर्ड के जेई पृथ्वी सिंह ने बताया कि एक-दो दिन गिरिनगर से ही बिजली लाइनों में खराबी आने के कारण दिक्कत रही। अब बिजली आपूर्ति पूरी तरह से सही है। यदि ट्रिपिंग के कारण दिक्कत आ जाती है तो उसे पांच मिनट में दुरुस्त कर दिया जाता है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग---
1. फर्नीचर का कार्य करने वाले विपिन कुमार ने कहा कि दिन में कई बार लाइट जा रही है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। इससे दिहाड़ी पर भी फर्क पड़ रहा है।
2. गुन्नुघाट निवासी अरुण कुमार ने कहा कि पिछले कई दिनों से बिजली की आंखमिचौनी जारी है। वोल्टेज भी कम ज्यादा हो रही है। इससे उपकरण जल गए।
3. मोबाइल मरम्मत करने वाले कमल दत्त ने कहा कि दिन में बार-बार लाइट जाने से काम पर असर पड़ रहा है। इसका रोजाना की कमाई पर असर पड़ रहा है।
4. राजेश कुमार ने कहा कि बिजली बोर्ड ने हाल ही में बिजली बंद की थी। उसके बाद भी लाइट लगातार जा रही है। जिससे दिनचर्या के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

5. अमरपुर निवासी फकीर मोहम्मद राव ने कहा कि लंबे समय से बिजली की तारों की मरम्मत के नाम पर शट डाउन किया जाता है। उसके बाद भी दिन में कई कई बार लाइट जा रही है। इससे घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बोर्ड को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed