{"_id":"5b9945c1867a557ed0491487","slug":"81536771521-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी पांवटा चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी पांवटा चैंपियन
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी पांवटा चैंपियन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी पांवटा स्कूल ने खो-खो में चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। स्कूल के तीन खिलाड़ी सूरज, सुरेश और योगेश का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। डीएवी स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य डॉ. वीके लवानिया ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें डीएवी पांवटा ने खो-खो प्रतियोगिता में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में जिले के सात जोन प्रतिभागी थे। खिताबी मुकाबले में पांवटा डीएवी ने जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए संगड़ाह जोन को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। बुधवार को स्कूल पहुंचने पर विजेता टीम का प्रात: सभा में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. वीके लवानिया ने स्कूल में शारीरिक शिक्षक गुरबचन सिंह और दिनेश ठाकुर तथा विजेता टीम का भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेलकूद और शिक्षा महत्वपूर्ण क्षेत्र है। डीएवी स्कूल के तीन खिलाड़ियों सुरेश, सूरज और योगेश को राज्य स्तरीय टीम के लिए चयनित होने पर बधाई दी गई। इससे पहले ब्लॉक स्तर पर भी डीएवी पांवटा टीम ने बैडमिंटन, खो-खो और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया था।