{"_id":"5b78250942c792465f7ce3ea","slug":"81534600457-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल खिताब पर नौहराधार का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल खिताब पर नौहराधार का कब्जा
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय में आयोजित बिजट महाराज हरियाली मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। मेले का समापन बीडीसी अध्यक्ष सरोज बाला ने किया। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से मेले की रौनक फीकी रही। मेले में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं हो पाए लेकिन मेला कमेटी ने खेलकूद प्रतियोगिता जरूर आयोजित करवाई। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में आर्मी इलेवन डाहर ने घाटों को हराकर मैच जीता। सेमीफाइनल मुकाबले में डाहर ने संगड़ाह और घाटों ने कोरग को पराजित किया। वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में नौहराधार ने लाना चेता को 2-0 से हराकर खिताब जीता। इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबले में लानाचेता ने भवाई को और नौहराधार ने दीदग को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। बैडमिंटन डबल में अनु और सचिन की जोड़ी ने कपिल तथा वीनू को पराजित किया।