फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा मुख्य बाजार और बद्रीपुर में दो से तीन फीट तक जलभराव

पांवटा मुख्य बाजार और बद्रीपुर में दो से तीन फीट तक जलभराव

Sat, 14 Jul 2018 11:18 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
पांवटा मुख्य बाजार और बद्रीपुर में दो से तीन फीट तक जलभराव
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा शहर में बारिश होते ही संपर्क सड़कें और गलियां तालाब बन रही हैं। बद्रीपुर चौक, पांवटा बस स्टैंड परिसर और मुख्य बाजार में जलभराव की समस्या विकट हो गई है। बाजार की कुछ दुकानों में पानी घुस रहा है। जलभराव की समस्या से आवागमन तक प्रभावित हो रहा है। सूचना मिलने पर पांवटा नगर परिषद कमेटी की ओर से गठित अस्थाई सफाई टीमें जलभराव वाले स्थलों पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी पांवटा के बस स्टैंड परिसर, मुख्य बाजार को जाने वाले संपर्क मार्ग गीता भवन तक तालाब बन गया। इस संपर्क सड़क के साथ लगती दुकानों में पानी घुस गया। पैदल और दोपहिया वाहनों को दो से तीन फीट पानी भरने से आवागमन करने में दिक्कतें हुई। बस स्टैंड में बारिश होते ही कीचड़ हर तरफ फैल गया। वहीं, बद्रीपुर चौक पर भी जलभराव से दुकानदारों व वाहन चालकों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। चौक पर शौचालय के आसपास जलभराव हो रहा है। इस स्थल पर जल निकासी नहीं होने से हर बार बारिश होने पर यही आलम देखने को मिलता है।
विज्ञापन

उधर, पांवटा नगर परिषद की अध्यक्ष कृष्णा धीमान और उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि मुख्य बाजार से शहर के गंदे नाले तक ड्रेन पाइप अंडरग्राउंड योजना पर कार्य होगा। आगामी बैठक में मुख्य बाजार की समस्या को प्रमुखता से रखा जाएगा। शनिवार को शहर के कुछ स्थलों से जलभराव की शिकायतें आई हैं। उन्होंने कहा कि जल निकासी
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा (सिरमौर)। गिरिपार की ग्राम पंचायत कमरऊ में निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार गिर गई। इससे नए बन रहे रिहायशी मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। कमरऊ के मुनाणा निवासी कमलेश शर्मा के निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार बारिश के चलते ढह गई। इस बारे में तहसीलदार और पटावारी को सूचित कर दिया है। उधर, कमरऊ क्षेत्र के पटवारी कमलेश कुमार ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed