{"_id":"5a0852234f1c1bf3538bcbb3","slug":"81510494755-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहाना और मनीषा ने जीती 100 मीटर दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहाना और मनीषा ने जीती 100 मीटर दौड़
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। कॅरिअर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन ने रविवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित की। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हुई विभिन्न खेल स्पर्धाओं में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने खूब पसीना बहाया। इस दौरान एथलेटिक्स, फुटबाल, कबड्डी, क्रिकेट, रिले दौड़ आदि अन्य स्पर्धाएं आयोजित हुईं जो कि वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के आधार पर खेली गई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. केसी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि किया। जबकि अकादमी के समन्वयक मनोज राठी एवं ललित राठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। अपने भाषण में प्रधानाचार्य डॉ. केसी शर्मा ने कहा कि उनके स्कूल का मुख्य उद्देश्य स्कूल में पढ़ने वाले हर विद्यार्थी की छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाने की है। चाहे वह किसी भी क्षेत्र में बेहतर करने की काबिलियत रखता हो।
पहले दिन कनिष्ठ वर्ग में आयोजित हुई छात्राओं की 50 मीटर दौड़ में छठी कक्षा की निवेदिता प्रथम, कृतिका द्वितीय तथा शिवांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि छात्रों की 50 मीटर दौड़ में छठी कक्षा का अभिनव पहले, अल्फराज ने दूसरा तथा आयूष ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सातवीं कक्षा की छात्रों की 100 मीटर दौड़ में सुहाना प्रथम, स्नेहिल द्वितीय तथा कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि इसी कक्षा की छात्रों की 100 मीटर दौड़ में ज्योतिरमय ने पहला, पारिख ने दूसरा तथा आदित्य कश्यप ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी।
विज्ञापन
आठवीं कक्षा की छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में मनीषा ने प्रथम, जैसमीन ने द्वितीय व आयूषी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि इसी कक्षा की छात्रों की 100 मीटर दौड़ में सार्थक ने पहला, आर्यन ने दूसरा तथा अमोघ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के खेल प्रभारी वीके यादव सहित स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहा।