फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   भाजपा के लिए वीरभद्र ब्रहमास्त्र: रंजन

भाजपा के लिए वीरभद्र ब्रहमास्त्र: रंजन

Mon, 06 Nov 2017 08:27 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के लिए वीरभद्र ब्रहमास्त्र: रंजन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित कांग्रेस पार्टी की चुनावी रैली में हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं होने की वजह से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नहीं पहुंच पाए लेकिन चौगान मैदान में उमड़ी भीड़ को फोन पर संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए मतदान की अपील जरूर की।


उन्होंने फोन पर कहा कि राहुल गांधी की जनसभाओं के चलते उन्हें देर हुई है। रात होने की वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा। उन्होंने नहीं आने के लिए जनता से क्षमा मांगने के साथ अजय सोलंकी के लिए प्रचार भी किया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रैली में नहीं पहुंच पाए। अलबत्ता, कांग्रेस पार्टी की सह प्रभारी रंजीता रंजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा, हिमाचल की मंत्री विद्या स्टोक्स, कैलाशो सैणी और अजय बहादुर ने जनसभा को संबोधित किया। उक्त नेताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन



रंजीता रंजन ने कहा कि मोदी ने हिमाचल के कई दौरे किए। चुनावी रैलियां भी की और महिलाओं के लिए 100 रुपये सिलेंडर के दाम बढ़ाकर तोहफा भी दिया। भाजपा के मंत्री, मुख्यमंत्री यहां तक कि प्रधानमंत्री रैली करने आ रहे हैं लेकिन कांग्रेस के पास वीरभद्र सिंह नाम का एक ही ब्रह्मास्त्र है जो काफी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सुरक्षा की बात करने वाले भाजपा नेता को यह भी बताना चाहिए कि भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं की क्या स्थिति है। बलात्कार के मामले में टॉप थ्री स्टेट में वह राज्य है जहां पर भाजपा का शासन है।



अजय बहादुर और अजय सोलंकी ने कहा कि यह लड़ाई सिरमौर के स्वाभिमान की है। बाहर से आए नेता ने नाहन के लोगों को सब्जबाग दिखाकर जीत हासिल की लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। पांच वर्षों में सिरमौर की धरा पर अथाह विकास हुआ है। वीरभद्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेस सरकार ने करोड़ों रुपये की योजनाएं मंजूर की। इस अवसर पर विद्या स्टोक्स ने भी जनसभा को संबोधित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed