{"_id":"6a89a488cbf5a282cb0ad6db","slug":"80-percent-of-parents-in-dadahu-supported-cbse-nahan-news-c-177-1-nhn1002-186763-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू में 80 फीसदी अभिभावकों ने किया सीबीएसई का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू में 80 फीसदी अभिभावकों ने किया सीबीएसई का समर्थन
विज्ञापन
ददाहू स्कूल में आयोजित बैठक में अभिभावकों को संबोधित करते प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा। संवाद
भ्रांतियां दूर करने के लिए प्रधानाचार्य ने बुलाई अभिभावकों की बैठक
सीबीएसई पाठ्यक्रम और क्लस्टर प्रणाली को लेकर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू को सीबीएसई का दर्जा मिलने के बाद भी अभिभावकों में असमंजस है। सीबीएसई की पढ़ाई को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में कई तरह की भ्रांतियां हैं। इन्हें दूर करने के लिए शनिवार को स्कूल में अभिभावकों की संयुक्त बैठक हुई।
बैठक में सीबीएसई पाठ्यक्रम और क्लस्टर प्रणाली की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान करीब 80 फीसदी अभिभावक सीबीएसई प्रणाली के समर्थन में नजर आए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि सीबीएसई का पाठ्यक्रम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम से काफी हद तक मिलता-जुलता है। ऐसे में विद्यार्थियों पर पढ़ाई का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सीबीएसई के प्रश्नों को भी आसानी से हल कर सकेंगे। सीबीएसई की पढ़ाई के लिए स्कूल में पर्याप्त स्टाफ है। विद्यार्थियों को अध्यापकों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से सीबीएसई प्रक्रिया का समर्थन करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में सहायक साबित होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष और अभिभावकों ने भी विचार रखे। बैठक में उपप्रधानाचार्य दीपराम शर्मा, अजय कुमार, रेखा देवी, जसवंत सिंह सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।