फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   7.63 crore approved for Sair-Jagas road: Suresh

सैर-जगास सड़क के लिए 7.63 करोड़ मंजूर : सुरेश

Tue, 30 Dec 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
7.63 crore approved for Sair-Jagas road: Suresh
पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने दी जानकारी
विज्ञापन


बोले, ठेकेदारों की पेमेंट न मिलने से विकास कार्य प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के फेज-4 के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए करीब 20 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह बात सांसद सुरेश कश्यप ने सैर-जगास में आयोजित पंचायत कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि इसी योजना के अंतर्गत पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ स्थित सैर-जगास सड़क के लिए 7 करोड़ 63 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। सड़क के पक्का होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि इससे पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेज-3 के तहत भी प्रदेश के लिए 2600 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिसमें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की नौ सड़कें शामिल थीं। इनमें से आठ सड़कें लगभग पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष सड़क पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में ठेकेदारों की पेमेंट नहीं हो रही हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कश्यप ने सामुदायिक भवन सेर के लिए चार लाख रुपये देने की घोषणा भी की। वहीं स्थानीय विधायक रीना कश्यप ने कहा कि सैर-जगास सड़क को पक्का करने की मांग क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही थी। सड़क के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विधायक ने महिला मंडल भवन नेरी के निर्माण के लिए दो लाख रुपये, महिला मंडल भवन रतोली की मरम्मत के लिए डेढ़ लाख रुपये, महिला मंडल जगास, सेर, पबियाना, नेरी, रतोली तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आभार जताते हुए कहा कि उनकी और भाजपा सरकार की बदौलत सैर-जगास क्षेत्र के लोगों को 1300 बीघा शामलात भूमि सरकार से वापस मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed