फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   72 years senior citizen died in renuka sirmaur due to corona

कोरोना से रेणुकाजी क्षेत्र के 72 वर्षीय बुजुर्ग को निधन

Wed, 09 Feb 2022 08:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
72 years senior citizen died in renuka sirmaur due to corona
72 years senior citizen died in renuka sirmaur due to corona
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में बुधवार को कोरोना संक्रमण से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में श्रीरेणुकाजी के भाटगढ़ इलाके के बुजुर्ग का फेफड़ों में रुकावट, संक्रमण और अन्य रोगों का इलाज चल रहा था, जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक को पांच फरवरी को मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया था। इस दौरान कोरोना सैंपल में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्याम लाल कौशिक ने कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग की मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

----
कोविड अस्पताल में पांच मरीज दाखिल
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के कोविड अस्पताल में पांच कोरोना संक्रमित मरीज उपाचाराधीन हैं। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्याम लाल कौशिक ने बताया कि कोविड अस्पताल में पांच मरीज दाखिल हैं, जिनका चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
धगेड़ा स्वास्थ्य खंड में 210 किशोरों को लगी को-वैक्सीन
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में बुधवार को 210 किशोरों को को-वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि खंड में सभी किशोरों का वैक्सीनेशन जारी है।
उन्होंने अपील की कि जिन बच्चों ने अब तक एक भी डोज नहीं लगाई है, वह केंद्रों पर आकर अपना पंजीकरण करवा टीका लगा सकते हैं। कोरोना की रोकथाम को लेकर जरूरी है कि सभी अपना वैक्सीनेशन करवाएं।

----
आयुष अस्पताल और कालाअंब में लगेगी को-वैक्सीन
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत वीरवार को आयुष अस्पताल नाहन और कालाअंब में किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान 15 से 18 वर्ष के किशोरों को को-वैक्सीन लगाई जाएगी। यह जानकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed