{"_id":"5c474c30bdec22738813a830","slug":"71548176432-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोडग़ा स्कूल में बिन गुरू कैसे जलेगी शिक्षा की जोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोडग़ा स्कूल में बिन गुरू कैसे जलेगी शिक्षा की जोत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोड़गा स्कूल में बिना गुरु कैसे जलेगी शिक्षा की अलख
प्रधानाचार्य समेत 14 पद रिक्त, 4 शिक्षक पढ़ा रहे 300 विद्यार्थी
स्कूल प्रबंधन कमेटी ने शिक्षा मंत्री और निदेशक को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा/ सतौन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोड़गा में सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। बोर्ड की परीक्षाएं सिर पर है। स्कूल में प्रधानाचार्य समेत 14 शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल 4 शिक्षकों के सहारे 300 विद्यार्थियों की शिक्षा चल रही है।
बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित एसएमसी ने इस संदर्भ में पत्र शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक और उप निदेशकों को भी प्रेषित किया है। कोड़गा पंचायत के पूर्व प्रधान मामराज कपूर, रावमापा कोड़गा के स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान पूर्ण कपूर, रणवीर कपूर, सुनील कपूर, सुरेश सिंह, चंद्रसेन कपूर ने कहा कि स्कूल में बच्चों का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के सरकारी दावे खोखले नजर आ रहे हैं। इस स्कूल में सखोली, भजौन और स्थानीय पंचायत के करीब 300 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। करीब छह माह से कई अध्यापकों का स्कूल से तबादला हो चुका है। इस वक्त इस स्कूल में केवल 4 अध्यापक ही हैं। इन अध्यापकों के सहारे ही 300 बच्चों की शिक्षा किसी तरह से चल रही है। प्रधानाचार्य समेत 14 अध्यापकों के पद खाली हैं। जिसमें प्रधानाचार्य, अंग्रेजी पीजीटी, इतिहास पीजीटी, राजनीतिक शास्त्र पीजीटी, भूगोल पीजीटी, गणित पीजीटी, अर्थशास्त्र पीजीटी, मेडिकल साइंस टीजीटी, शास्त्री, भाषा अध्यापक, डीपीई, शारीरिक शिक्षक, वरिष्ठ सहायक और लिपिक का 1-1 पद रिक्त है। सैकड़ों बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। रिक्त पदों के बारे में प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन, अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिससे तीन पंचायतों के सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में लटक रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग अविलंब इस ओर ध्यान दे और रिक्त पदों को भरे।