फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सुक्खू के समर्थन में उतरे सोलंकी, बोले शानदार रहा कार्यकाल

सुक्खू के समर्थन में उतरे सोलंकी, बोले शानदार रहा कार्यकाल

Wed, 16 Jan 2019 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
सुक्खू के समर्थन में उतरे सोलंकी, बोले शानदार रहा कार्यकाल
सुक्खू के समर्थन में उतरे जिला कांग्रेस अध्यक्ष
विज्ञापन

व्यक्तिगत बयानबाजी से परहेज करे वरिष्ठ नेता : सोलंकी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच चल रहे सियासी घमासान के बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी सुक्खू के समर्थन में आ गए हैं। यहां जारी बयान में सोलंकी ने कहा कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कार्यकाल बेहतरीन रहा है। उनके कार्यकाल में आखिरी पायदान पर चल रहे कार्यकर्ताओं को भी मौका मिला। सभी वर्गों को कांग्रेस के मुख्यधारा से जोड़ा गया है। सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वास्तव में ही धरातल पर मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सुक्खू के कार्यकाल में युवाओं, महिलाओं और हर वर्ग साथ अनुभवी नेताओं को पूरी तवज्जो मिली है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया। लीगल सेल, एससी सेल, एसटी सेल और ऐसी अन्य कमेटियों का गठन कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाया है। यह इससे पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सुक्खू को हटाया नहीं गया है। वह चार महीने पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल को इस्तीफे की पेशकश कर चुके थे। बदलाव एक सतत प्रक्रिया है। तीन साल के बाद बदलाव होता है, लेकिन सुक्खू के काम को देखते हुए उन्हें तीन साल का और कार्यकाल मिला। सोलंकी ने सभी वरिष्ठ नेताओं से गुजारिश की है कि व्यक्तिगत बयानबाजी से बचें और कांग्रेस पार्टी को मजबूती की ओर अग्रसर कर लोकसभा में कांग्रेस को विजय बनाएं। सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और लोकसभा चुनाव में भाजपा को पटकनी देगी। उन्होंने नए अध्यक्ष कुलदीप राठौर को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed