फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आरसेटी संस्थान 700 युवाओं को देगा तकनीकी प्रशिक्षण: एडीसी

आरसेटी संस्थान 700 युवाओं को देगा तकनीकी प्रशिक्षण: एडीसी

Tue, 04 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
आरसेटी संस्थान 700 युवाओं को देगा तकनीकी प्रशिक्षण: एडीसी
युवाओं को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण
विज्ञापन

आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक में बोले एडीसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से चालू वित्त वर्ष के दौरान सात सौ युवाओं को उनकी रुचि के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद बेरोजगार युवा स्वावलंबी बनकर समाज में सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर आदित्य नेगी ने मंगलवार को जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान संस्थान की ओर से 24 प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इनमें युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण, डेयरी, ब्यूटीपार्लर, मशरूम उत्पादन, ड्राइविंग, टेलरिंग, मोबाइल फोन मरम्मत, पापड़ बनाना, पलंबर, मुर्गी पालन, कृषि संबंधी प्रशिक्षण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से इसकी स्थापना से अभी तक 3335 युवाओं को प्रशिक्षण करवाया गया, जिसमें से 60 प्रतिशत बेरोजगार युवाओं ने अपनी आजीविका के लिए रोजगार स्थापित किया। 33 प्रतिशत युवाओं ने बैंकों से ऋण लेकर अपना रोजगार आरंभ किया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि संस्थान की ओर से प्रशिक्षण के दौरान युवाओं के ठहरने की व्यवस्था भी की जाती है। उन्होंने कहा कि समाज में फिटर और पलंबर की अकसर जरूरत रहती है। युवा इन विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त करके स्वरोजगार अपनाकर आर्थिकी का मुख्य साधन बना सकते हैं। आरसेटी संस्थान के निदेशक खजान सिंह भाटिया ने संस्थान के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न कोर्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से अपील की कि वे अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए इस संस्थान में आकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। युवा कार्यालय के दूरभाष 01702-222053 पर संपर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड गौरव शर्मा, प्रधानाचार्य आईटीआई सीके कौशिक, अग्रणी जिला प्रबंधक जेपी शर्मा, सहायक निदेशक प्रचार पशुपालन विभाग डॉ. नीरू शबनम, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed