फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आधा दर्जन अतिक्रमणकारियों पर मामला दर्ज

आधा दर्जन अतिक्रमणकारियों पर मामला दर्ज

Mon, 03 Sep 2018 10:38 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन अतिक्रमणकारियों पर मामला दर्ज
hp police
कालाअंब (सिरमौर) औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क मार्ग पर रेहड़ी-फड़ी लगाकर सड़क पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं। पुलिस ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले दस दिन के भीतर लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क मार्ग पर रेहड़ी-फड़ी वालों की संख्या सौ से ज्यादा है। इनकी संख्या में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इसके कारण सड़क तंग हो रही है। कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र की 60 फीसदी इकाइयां इसी संपर्क मार्ग से जुड़ी हैं। इसलिए हर रोज करीब 500 से 1000 छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण जहां दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है, वहीं दिन में कई बार जाम भी लग रहा है। इससे लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जाम का असर कालाअंब मुख्य चौक पर भी पड़ रहा है। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। रेहड़ी-फड़ी वालों को सड़क से दूर अपनी दुकान लगाने को कहा गया है। फिर भी कई लोग नहीं माने। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed