फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गोरखुवाला में घरों और दुकानों में घुसा पानी

गोरखुवाला में घरों और दुकानों में घुसा पानी

Mon, 23 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
गोरखुवाला में घरों और दुकानों में घुसा पानी
पांवटा के तहत गोरखूवाला में सड़क पर भरा बारिश का पानी। इससे लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। पंावटा क्षेत्र के गोरखूवाला में गिरिनदी से लोगों के खेतों को पानी पहुंचाने के लिए बनाई गई नहर लोगों के लिए आफत बन गई है। लंबे समय से पुरानी नहरों की मरम्मत न होने के कारण बरसात में यहां भारी जलभराव हो रहा है। सोमवार को दोपहर बाद क्षेत्र में हुई बारिश के कारण यहां सड़क और खेतों में पानी का जलभराव हो गया। नहर ब्लॉक होने के कारण बारिश की वजह से बरसाती पानी लोगों के घरों और दुकानों में भी घुस आया। इससे को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासी विनोद ठाकुर, राकेश, रमेश, इंद्रा देवी, जगनेश, कश्मीर सिंह ठाकुर और प्रमोद ने बताया कि हर बारिश में यहां मुश्किल हालात हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि गिरिनदी से उनके खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए यहां नहरों को बनाया गया था। इन नहरों की काफी समय से मरम्मत नहीं की गई है, जिससे बारिश के समय यहां पानी एकत्रित होकर बहने लगता है। एकाएक आया पानी पूरे क्षेत्र में जलभराव कर देता है। घरों और दुकानों में भी पानी घुस जाता है। कई बार रात को हुई बारिश के कारण उन्हें घर से बाहर निकलकर रात गुजारनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में शिकायत की गई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने मांग की है कि उन्हें समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed