{"_id":"5b0ac4af4f1c1b8f6e8b4d7b","slug":"71527432367-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपंनियों को टक्कर देगा बीएसएनएन का सेटेलाइट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपंनियों को टक्कर देगा बीएसएनएन का सेटेलाइट फोन
Updated Sun, 27 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)
बीएसएनएल की सेटेलाइट फोन सेवा निजी कंपनियों को कड़ी टक्कर देगी। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी सेटेलाइट फोन सेवा का लाभ लिया जा सकेगा। यह बात बीएसएनएल सोलन परिमंडल के डीजीएम बी. रविंद्र कुमार ने ददाहू में आयोजित उपभोक्ता जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सिरमौर और सोलन में उपायुक्त कार्यालयों में सेटेलाइट फोन सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस समय प्रदेश में बीएसएनएल की सेवाएं दूसरे स्थान पर है। 38 फीसदी लोग बीएसएनएल की सेवाओं से संतुष्ट हैं।
उन्होंने कहा कि बीएसएनएल 4जी के बाद अब 5जी की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा सिरमौर जिला के नाहन को सोलन वाया कुमारहट्टी से सौ किमी लंबी लाइन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर लोनिवि से पत्राचार चला हुआ है। उन्होंने कहा कि सोलन परिमंडल स्थित 132 दूरभाष केंद्र में 382 टॉवर स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें से 80 टावर ऐसे हैं जहां से निगम को राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा है लेकिन उसके बावजूद लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टॉवरों को स्थापित रखा गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने बीएसएनएल की नई ग्राहक योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी। शिविर में डीजीएम परमाणु केसीएस रावत, एजीएम योजना संजीव तोमर, सहायक अभियंता खजाना सिंह चौहान, जेटीओ जगतराम, प्रीतम सिंह, जेडी गंगोटिया, प्यार सिंह गौतम, कुलभूषण गोयल, रविंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।