{"_id":"5aef10844f1c1b9d098b87b0","slug":"71525616772-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका विकास बोर्ड को 15 मई को मिलेगा नया सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुका विकास बोर्ड को 15 मई को मिलेगा नया सीईओ
Updated Sun, 06 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
रेणुका विकास बोर्ड के नए सीईओ को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म होने वाला है। एक सप्ताह बाद बोर्ड को नया सीईओ मिलने की उम्मीद है। रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर ने 15 मई को बोर्ड की नई कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है जो दोपहर बाद 3 बजे कुब्जा पवेलियन में होगी। इस बैठक में बोर्ड के नए सीईओ का चयन किया जाएगा। इसके अलावा रेणुका तीर्थ के विकास को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
बता दें कि लंबे अर्से से बोर्ड की बैठक नहीं हुई है। जबकि अधिसूचना के अनुसार हर 6 माह में एक बैठक होनी अनिवार्य है। उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि 15 मई को बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। इसमें विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विकास के लिए रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।