फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मुख्यमंत्री के दर पहुंचा रेणुका विकास बोर्ड के गठन का मामला

मुख्यमंत्री के दर पहुंचा रेणुका विकास बोर्ड के गठन का मामला

Mon, 12 Mar 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दर पहुंचा रेणुका विकास बोर्ड के गठन का मामला
योगेंद्र अग्रवाल
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका विकास बोर्ड के पुनर्गठन का मामला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास पहुंच गया है। शीघ्र ही रेणुका विकास बोर्ड का गठन करके इसमें भाजपा समर्थित नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। उनकी सूची तैयार करके भाजपा मंडल रेणुका ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंप दी है। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही रेणुका विकास बोर्ड का पुनर्गठन होने की पूरी संभावना है।
बता दें कि रेणुका विकास बोर्ड की कार्यकारिणी को प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही निरस्त कर दिया गया था। उसी दिन से बोर्ड के नए गठन को लेकर चर्चाएं जोरों पर थीं। रेणुका विकास बोर्ड के गठन को लेकर मुख्यमंत्री को भेजी गई सूची उनके कार्यालय से राज्यपाल के पास जाएगी जहां से बोर्ड के पुनर्गठन के आदेश पारित होंगे। सनद् रहे कि बोर्ड में सीईओ का पद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे लेकर पहले से ही कई नाम चर्चाओं में हैं लेकिन बोर्ड के सदस्यों में से ही किसी एक को सीईओ चुना जाएगा। इसको लेकर सदस्यों ने लॉबिंग भी शुरू कर दी है। यह अलग बात है कि बोर्ड के अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर अभी भी साफ नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपी सदस्यों की सूची में अध्यक्ष पद का कोई जिक्र तक नहीं किया है। उन्होंने केवल भाजपा समर्थित तीन दर्जन लोगों के नामों की सूची तैयार कर मुख्यमंत्री को दी है जिससे शीघ्र ही बोर्ड का पुनर्गठन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेणुका भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर ने नए सदस्यों के नामों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि बोर्ड का पुनर्गठन शीघ्र ही कर लिया जाएगा। अगले महीने होने वाली भगवान परशुराम जयंती का आयोजन बड़े पैमाने पर और नए बोर्ड की देखरेख में ही होगा। जल्द ही बैठक कर सीईओ का चयन भी कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed