फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राहुल गांधी ने आक्रामक प्रचार रुख से कार्यकर्ताओं में भरा जोश

राहुल गांधी ने आक्रामक प्रचार रुख से कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Mon, 06 Nov 2017 08:29 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी ने आक्रामक प्रचार रुख से कार्यकर्ताओं में भरा जोश
rahul gandhi
सुरेश तोमर
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल में गुरु की नगरी पांवटा में राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्रचार अभियान में तेवर काफी आक्रामक रहा। सोमवार को पांवटा चुनावी जनसभा में भ्रष्टाचार, कालाधन व जीएसटी मुद्दे पर केंद्र सरकार व पीएम मोदी को सवालों के कटघरे में खड़ा किया। वहीं, हिमाचल व गुजरात रॉल मॉडल के तुलनात्मक आंकड़ों से चुनावी प्रचार के अंतिम चरण में नई धार दे दी। वहीं, राहुल गांधी ने जिले के कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं व युवाओं में नए जोश का भी संचार किया।


पांवटा में सिरमौर के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए सोमवार को राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष की चुनावी जनसभा में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस बार काफी आक्रामक चुनावी प्रचार तेवर में नजर आए। संबोधन के दौरान अपनी दादी की दी गई सीख से कार्यकर्ताओं का ध्यान खींचा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कांग्रेस ज्यादा विकास कार्य करती है, दिखावा कम करती है। जबकि, भाजपा केंद्र सरकार व नेता कार्य कम व दिखावा ज्यादा करते हैं। कालाधन, जीएसटी में पूरी तरह केंद्र सरकार विफल साबित हुई है लेकिन विफलता से जनता का ध्यान भटकाने को कई शगूफे छोड़ देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पांवटा जनसभा में भाजपा की गुजरात मॉडल की हिमाचल विकास से तुलना कर पूरी तरह से हवा निकालने का प्रयास किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी आंकडे़ केंद्र सरकार के हैं, जिसमें हिमाचल प्रदेश में सबसे कम 3 फीसदी भ्रष्टाचार है, गुजरात इस मामले में आगे है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 60 हजार लोगों को रोजगार दिया है। जबकि, वहीं गुजरात में केवल 10 हजार का आंकड़ा ही पार हो सका है। बेरोजगारी भत्ता हिमाचल में 1000 व गुजरात में नहीं दिया जा रहा है। स्वच्छता में हिमाचल पूरे देश में नंबर-1 है लेकिन गुजरात आंकड़े में काफी दूर है।



हिमाचल प्रदेश में करीब 1500 सरकारी स्कूल खोले गए व गुजरात में 13 हजार बंद व केवल 150 नए खोले गए। राहुल के नए जोशीले प्रचार अभियान के इस अंदाज को युवाओं व महिलाओं समेत कार्यकर्ताओं ने खूब पसंद किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed