फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   71 employees angry over giving cleaning work on contract

सफाई कार्य ठेके पर देने से नाराज 71 कर्मचारी

Thu, 03 Jun 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
71 employees angry over giving cleaning work on contract
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद में सीएलसी कंपनी के तहत कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों ने कुछ वार्डों में सफाई काम ठेके पर देने का विरोध जताया है। अप्रैल माह में नगर परिषद पांवटा में हुए निर्णय को वापस लेने की मांग की है। जानकारी अनुसार पांवटा नगर परिषद में सफाई का काम सीएलसी कंपनी के पास है। इसमें स्थानीय 71 सफाई कर्मचारी काम करते हैं। बताया जा रहा है कि नगर परिषद शहर के पांच वार्डों में सफाई का अनुबंध ठेकेदार को देने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

इसका सफाई कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। पांवटा नगर परिषद के सफाई कर्मचारी गौरव, सोनिया, आशा, काकी, निकिता, नीरज, सुमित, सुमन, रंजू, रीना, अंजू, शारदा देवी, सीमा देवी, शशि बाला, रीना, सुमन, मोनिका, नितिन, अरुण, प्रवीण और संजय का कहना है कि पांवटा नगर परिषद ने सफाई का काम सीएलसी कंपनी को दिया है। पिछले 8 वर्षों से 71 सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। पांवटा नगर परिषद के वार्ड नंबर-1, 4, 9, 10 और 11 के सफाई के टेंडर किये जा रहे हैं। इन सफाई कर्मचारियों को भय है कि अब उन्हें धीरे-धीरे काम से निकाला जाएगा। वीरवार को दर्जनों सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय के बाहर विरोध स्वरूप एकत्रित हुए। इन कर्मचारियों का कहना है कि भविष्य में उन्हें न निकाला जाए। इसका उन्हें लिखित में आश्वासन दिया जाए। नगर परिषद ने मांग नहीं मानी तो सभी सफाई कर्मचारियों को मजबूरन विरोध और धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को नगर परिषद पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी, नप अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, पार्षद मधुकर डोगरी और पार्षद डॉ. रोहताश नांगिया के समक्ष सफाई कर्मियों ने अपनी मांग और बात रखी है।
विज्ञापन

उधर, पांवटा नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर और उपाध्यक्ष ओपी कटारिया ने कहा कि पहले कार्य कर रहे सफाई कर्मियों को नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed