फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   71 crore rupees will spent on tattikaran of giri river -jalsakti minister mahender singh said in ponta sahib

71 करोड़ रुपये से होगा गिरि नदी का तटीकरण : महेंद्र सिंह ठाकुर

Sat, 10 Sep 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
71 crore rupees will spent on tattikaran  of giri river -jalsakti minister mahender singh said in ponta sahib
पांवटा साहिब के नारीवाला में सिंचाई नलकूपों का शिलान्यास करते जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकु? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में गिरि नदी के दोनों ओर तटीकरण के लिए 71 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति करवाई जाएगी जिससे 3000 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री शनिवार को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजौली के गांव नारीवाला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 10.22 करोड़ रुपये की लागत से 7 इंच के 160 ट्यूबवेल का विधिवत रूप से शिलान्यास किया। इससे क्षेत्र की 874 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यमुना नदी किनारे बाढ़ नियंत्रण के लिए 250 करोड़ की योजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में किसानों की भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 2000-2000 हेक्टेयर भूमि के हिसाब से विस्तृत कार्य योजना तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजें ताकि किसानों को मौसम आधारित वर्षा पर निर्भर न रहना पड़े और उन्हें सिंचाई की माकूल सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस क्षेत्र के लिए 50 हैंडपंप का काम जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए और 100 ट्यूबवेल लगाने के लिए विस्तृत कार्य योजना जल्दी तैयार करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने करतारपुर के लोगों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए ओवरहेड टैंक बनाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र किसानों का क्षेत्र है और इस वर्ष बारिश की कमी से धान की फसल में हुए नुकसान के आकलन के लिए गिरदावरी करवाई जा रही है और रिपोर्ट प्राप्त होते ही किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई दिशा दी है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र को 2 सब तहसील,10 पटवार वृत्त, कानूनगो वृत्त, पुरुवाला में जलशक्ति उपमंडल और अनेकों सिंचाई व पेयजल योजनाएं दी हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पांवटा साहिब फतेह सिंह महरालू, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, चरणजीत चौधरी, देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

पांवटा साहिब के नारीवाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर। सं

पांवटा साहिब के नारीवाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर। सं- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed