{"_id":"6533c78d4a1e89a6cd0efda4","slug":"7-days-nss-camp-will-be-organised-in-ponta-adaras-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-11106-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कन्या स्कूल में 25 अक्तूबर से शुरू होगा एनएसएस शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कन्या स्कूल में 25 अक्तूबर से शुरू होगा एनएसएस शिविर
विज्ञापन
कन्या स्कूल में 25 अक्तूबर से शुरू होगा एनएसएस शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में 25 से 31 अक्तूूबर तक राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित होगा। कन्या स्कूल पांवटा साहिब के प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भुवनेश्वरी तोमर ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में स्वंयसेवी स्कूल में ही रुककर सेवा कार्य करेंगे।
इस विशेष शिविर के लिए रूपरेखा तैयार कर दी गई है जिसमें स्वयंसेवियों की ओर से विद्यालय परिसर की सफाई के साथ गोद लिए हुए गांव की सफाई, यमुना पार्क का सौंदर्यीकरण, विद्यालय के जल स्रोतों की सफाई तथा झोपड़-पट्टी में रहने वाले लोगों को पढ़ाई के लिए जागरूक करना और पौधरोपण रहेगा।
कार्यक्रम अधिकारी भुवनेश्वरी तोमर ने कहा कि विशेष शिविर के दौरान विभिन्न स्रोत वक्ता भी स्वयंसेवियों को जागरूक करेंगे। इस शिविर की सूचना उच्च शिक्षा विभाग शिमला और नाहन को दे दी गई है।
विज्ञापन
संवाद
...