फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   6458 girls and boys participated in police bharti examination in sirmaur

6458 अभ्यर्थियों ने दी पुलिस आरक्षी पद की लिखित परीक्षा

Sun, 27 Mar 2022 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
6458 girls and boys participated in police  bharti  examination in sirmaur
राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय नाहन में पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित के लिए पहुंचे महिला अभ्या? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला पुलिस विभाग में आरक्षी बनने के लिए रविवार को दो परीक्षा केंद्रों पर 6458 महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। 99 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग नहीं लिया। विभाग की ओर से महिला अभ्यर्थियों के लिए राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय नाहन में, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हिमालयन संस्थान कालाअंब में परीक्षा केंद्र बनाए गए। हालांकि लिखित परीक्षा का समय 12 से एक बजे तक था लेकिन अभ्यर्थी सुबह नौ बजे से परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

समय सुबह 9:15 बजे। स्थान राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय नाहन। कॉलेज गेट के बाहर लंबी-लंबी कतारें। पुलिस कर्मचारी मुख्य गेट पर अभ्यर्थियिों के आधार कार्ड, एडमिट कार्ड, पैन, क्लीप बोर्ड को अच्छी तरह से चैक करके उन्हें परीक्षा केंद्र में भेजा। अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग आदि सामान को गेट पर ही रखवा दिया गया।
विज्ञापन

समय सवा एक बजे। महिला आरक्षी पद की लिखित परीक्षा देने आई पझौता की सपना ने बताया कि उसकी परीक्षा अच्छे से गई है। उम्मीद है कि वह कामयाब होंगी। गनोग निवासी पूजा ने बताया कि पर्चा काफी आसान था। पूजा ने बताया कि उसके पांच प्रश्न छूट गए। पांवटा साहिब के माजरा से आई शीतल ने बताया कि परीक्षा तो अच्छी हुई। देखना है मेरिट कहां तक आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कालाअंब के हिमालयन संस्थान में बनाए गए परीक्षा केंद्र में भी कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई। पुलिस विभाग की ओर से दोनों परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए गए थे। किसी को भी लेखन सामग्री के अलावा अन्य सामान को जाने की अनुमति नहीं थी।

पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बताया कि नाहन और कालाअंब में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में कुल 6567 पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इनमें से 6458 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 98.49 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा पुलिस, सीसीटीवी की निगरानी में हुई। इस दौरान कोई भी नकल का मामला नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed