फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नप अध्यक्ष रेखा तोमर ने ली शपथ

नप अध्यक्ष रेखा तोमर ने ली शपथ

Tue, 26 Feb 2019 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
नप अध्यक्ष रेखा तोमर ने ली शपथ
नप अध्यक्ष रेखा तोमर ने ली पद की शपथ
विज्ञापन

ढाई-ढाई साल के करार के तहत अनीता शर्मा के बाद हुई ताजपोशी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष रेखा तोमर ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली। सोमवार को आयोजित एक समारोह में एसडीएम नाहन विवेक शर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई। ढाई-ढाई वर्ष के करार के तहत अनीता शर्मा के बाद रेखा तोमर की इस पद पर ताजपोशी हुई है। रेखा तोमर ने कहा कि शहर के विकास को तरजीह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह अकेले कुछ भी नहीं कर सकती। इसमें सबका साथ जरूरी है। रेखा तोमर ने लंबे समय तक शिक्षा विभाग में सेवाएं दी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद रेखा तोमर अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित चाइल्ड टाइम स्कूल में भी शिक्षक रहीं। शपथ ग्रहण समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल प्रधान दीनदयाल वर्मा, भाजपा नेत्री मधु बिंदल, नप उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, नगर पालिका परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह, सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता धीरज गर्ग सहित नगर परिषद के पार्षद उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नाहन को डॉ. राजीव बिंदल जैसा प्रतिनिधित्व मिला है। उनके नेतृत्व में शहर के विकास में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed