{"_id":"5c72ca0bbdec22737d20d976","slug":"61551026699-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में डेढ़ करोड़ रुपये से बनेगा नेचर पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में डेढ़ करोड़ रुपये से बनेगा नेचर पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। चंडीगढ़-पांवटा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नाहन शहर के समीप ही एक नेचर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इस नेचर पार्क के बनने से जहां प्रकृति एवं पर्यावरण प्रेमियों को खुले में विचरण करने का मौका मिलेगा, वहीं वन्य जीवों की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण स्थल बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक मार्च को इस पार्क की आधारशिला रखेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को नाहन के समीप बनने वाले नेचर पार्क स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने वन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की। डॉ. बिंदल ने बताया कि नेचर पार्क के लिए 1.50 करोड़ रुपये की कुल लागत राशि में से 75 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। नेचर पार्क का निर्माण हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। पार्क के लिए कुल आउटर एरिया 29 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है जिसमें से 6.2 हेक्टेयर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहद खूबसूरत पहाड़ी पर स्थित इस नेचर पार्क के बनने से नाहन क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि यह नेचर पार्क नाहन में पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत नेचर पार्क में ई-रिक्शा चलाने का निर्णय किया गया है। पर्यावरण प्रेमी, पर्यटक व अन्य लोग ई-रिक्शा के माध्यम से पार्क का विचरण कर पाएंगे। नेचर पार्क में आगुंतकों के लिए विश्राम स्थली का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके साथ एक समिति क्षेत्र में कैफेटेरिया, बच्चों के लिए झूले, पुष्प क्यारियों के अलावा साइकिलिंग की सुविधा भी होगी। इस मौके पर अरण्यपाल बीएलनेगी, वन विभाग के अधिकारी देवेंद्र सिंह, नरेंद्र व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।