फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने पर भड़की कांग्रेस

थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने पर भड़की कांग्रेस

Fri, 14 Dec 2018 10:39 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने पर भड़की कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सदर पुलिस थाना नाहन के एसएचओ विजय कुमार को लाइन हाजिर करने के मामले में सिरमौर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस ने चेताते हुए कहा कि यदि लाइन हाजिर अफसर को उनके पद पर तुरंत बहाल नहीं किया गया तो पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। सिरमौर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सोलंकी ने इस मामले में भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रदेश में खत्म करने जैसे वायदों से काबिज हुई थी, लेकिन नाहन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नेता ही अपने पद की गरिमा भूल बैठे हैं। यहां जारी प्रेस बयान में सोलंकी ने कहा कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर होकर कानून के रखवाले पुलिस अधिकारियों को धमका रहे हैं। अजय सोलंकी ने कहा कि पुलिस अधिकारी ने रोजनामचे में रपट लिखी तो उनको सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व हुड़दंगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने का दबाव बनाया गया। सोलंकी ने कहा कि रोजनामचे में स्पष्ट लिखा है कि सरकार के एक उच्च अधिकारी और भाजपा के शीर्ष नेता ने अधिकारी विजय कुमार को धमकाया। उन्होंने कहा कि सिरमौर से भाजपा के शीर्ष नेता पद की मर्यादाओं को लांघ हुड़दंगियों को बचाने में लगे हैं। सोलंकी ने रपट का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा नेता ने फोन पर धमकी देते हुए यहां तक बोल डाला कि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करें। अजय सोलंकी ने कहा कि थाना प्रभारी को लाइन हाजिर सजा और उनके पद पर फिर से बहाल नहीं किया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पुलिस अधिकारी पर बनाए जा रहे भाजपा नेताओं के दबाव को बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पुलिस अधिकारी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed