{"_id":"5bb8e42e867a55682c15db83","slug":"61538843694-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच कार्यक्रम के लिए सभी प्रबंध पूर्ण: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच कार्यक्रम के लिए सभी प्रबंध पूर्ण: उपायुक्त
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जनमंच कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूर्ण : डीसी
नाहन (सिरमौर)। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के नारग में सात अक्तूबर को आयोजित किए जाने वाले जनमंच कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री विपिन सिंह परमार करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त ललित जैन ने जनमंच कार्यक्रम के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान नारग के आसपास की 13 पंचायतों के लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना जाएगा। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे व्यक्तिगत रूप से जनमंच कार्यक्रम में पहुंचें। उन्होंने नारग क्षेत्र की सभी 13 पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिवों एवं पटवारियों को भी आदेश दिए हैं कि वे सभी इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।