फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर की सड़कों पर सरपट दौड़ी निजी बसें

सिरमौर की सड़कों पर सरपट दौड़ी निजी बसें

Wed, 12 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर की सड़कों पर सरपट दौड़ी निजी बसें
सिरमौर में दौड़ीं निजी बसें, लोगों को राहत
विज्ञापन

हड़ताल से दो दिन में 24 लाख का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आश्वासन मिलने के बाद बुधवार को सिरमौर में निजी बसों की सेवाएं शुरू हो गई हैं। निजी बसों की सेवाएं मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। दो दिन की हड़ताल से जिले के निजी बस ऑपरेटरों को करीब 24 लाख की क्षति हुई है। सिरमौर निजी बस ऑपरेटर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार सुबह ही सीएम से मिलने मंडी रवाना हुआ था। वीरवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री से भी बैठक होगी। सोमवार और मंगलवार को प्रदेश इकाई के आह्वान पर जिला सिरमौर में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल रही। बेमियादी हड़ताल के दौरान जिले भर में करीब 180 निजी बसों के पहिये थमे रहे, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया था। मंगलवार रात को बैठक के बाद मुख्यमंत्री से बस निजी ऑपरेटर संघ को आश्वासन मिला है। इसके बाद प्रदेश इकाई ने 25 सितंबर तक बेमियादी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। सिरमौर से मंडी बैठक में शामिल होने पहुंचे सिरमौर निजी बस ऑपरेटरों के प्रतिनिधिमंडल को रात को संदेश मिल गया। इसके बाद बुधवार को निजी बसों को पांवटा बस स्टैंड से गंतव्य रूटों पर संचालित कर दिया गया है। उधर, सिरमौर निजी बस ऑपरेटर संघ महासचिव अखिल शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर के साथ बैठक सार्थक रही। मांगों को लेकर आश्वासन मिला है, जिसके बाद प्रदेश इकाई ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया। बुधवार से सभी रूटों पर पहले की तरह सभी निजी बसों को चला दिया गया है। दो दिन में जिले की निजी बसों को करीब बीस से 24 लाख की क्षति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed