फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गुगाल पर्व पर शिलाई में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गुगाल पर्व पर शिलाई में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Mon, 03 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
गुगाल पर्व पर शिलाई में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
गुगाल पर्व पर शिलाई में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
विज्ञापन

हजारों लोगों ने आस्था और श्रद्धा से मनाया पर्व
देव गायन, भजन कीर्तन का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में सोमवार को गुगाल पर्व की धूम रही। शिलाई क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने इसे मिलजुल कर मनाया। इस पर्व को लेकर लोगों में भारी आस्था देखी गई। हर आयु वर्ग के लोगों ने इस पर्व में शिरकत की। सोमवार को नवमी के अवसर पर गुग्गा जाहरपीर की छड़ियों की झांकियां भी निकाली गईं, जो क्षेत्र के कई मार्गों से होती हुई गुग्गा माड़ी पहुंचीं। यहां पहुंचने से पहले 12 जगह इसका पड़ाव हुआ, जहां लोगों ने श्रद्धा के साथ माथा टेका।

गुग्गा मेड़ी माड़ी धार में देव गायन, गुग्गा बार और भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने शिरकत की। इस दौरान श्रद्धालुओं को मीठे रोट का प्रसाद भी वितरित किया गया। गौरतलब है कि दशकों से यहां गुगाल पर्व का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करते हैं। इसके आयोजन को लेकर लोगों में मान्यता है कि शिलाई धार की चोटी पर पहले जब कोई सफेद पशु या सफेद वस्त्रों में कोई आदमी आता था तो उसकी उसी समय मृत्यु हो जाती थी। ज्योतिषी के सुझाव पर यहां गुग्गा जाहरवीर की छड़ी लेकर आए और माड़ी धार में इसकी स्थापना की, जिससे यह सब बंद हो गया। तबसे यहां गुगाल पर्व का आयोजन किया जाता है। इस पर्व के दौरान हजारों की संख्या में लोग एक जगह इकट्ठे होते हैं। पूरी रात देव गायन, देव जागरण, गुग्गा गायन आदि करते हैं। देवता का आशीर्वाद लेने के लिए लोग अगली सुबह तक वहां रुकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed